Showing posts with label Being Human. Show all posts
Showing posts with label Being Human. Show all posts

Tuesday, 31 March 2020

लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने मांगी 25 हजार वर्कर्स के बैंक अकाउंट की जानकारी

अभिनेता सलमान खान लॉकडाउन के दौरान  25 हजार वर्कर्स के बैंक अकाउंट में सीधे मदद की राशि भेजेंगे


बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज से  25 हजार डेली वेजेस वर्कर्स के बैंक अकाउंट नंबर मंगवाए है । वे वर्कर्स के खाते में  मदद के तौर पर डायरेक्ट रकम भेजेंगे । इस खबर की पुष्टि करते हुवे फेडरेशन के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने बताया , कि यह उस दिन की बात है जब देश  21 दिन के लिए लॉकडाउन की अनाउंस मेंट हुई थी । उस दिन सलमान खान के सेक्रेटरी से हमारी बात हुई थी । उन्होंने पूछा कि ऐसी हालत वर्कर्स क्या करेंगे ? उन्होंने सभी जरूरतमंद वर्कर्स की डिटेल और बैंक अकाउंट नंबर मांगे । फेडरेशन ने उन्हें  25000 वर्कर्स की डिटेल भेज दी । हालाकि हमें यह नहीं पता है कि वे कितनी रकम भेजेंगे  पर इतना यकीन है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वे मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था जरूर करेंगे  और मुझे तो उससे भी ज्यादा की उम्मीद है । वे हमेशा से फेडरेशन की मदद करते आए है  हर  साल वे मेडिकल के लिए डेढ़ करोड़ दान करते है। जबसे बीइंग हयूमन बना है तबसे यह सिलसिला चलता आ रहा है।


#beinghuman #coronavirus #coronaindia #salmanKhan #sallubhai #narendramodi